
एम्स ऋषिकेश में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनोचिकित्सा विभाग द्वारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग और आयुष विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।
सप्ताह की शुरुआत में कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने “आपदा ग्रस्त मरीजों एवं उनके परिजनों का मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर लघु नाटक प्रस्तुत किया। इसमें आपदा या दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की मानसिक स्थिति तथा मनोचिकित्सा और पुनर्वास सेवाओं की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. अनिंद्य दास ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को मानसिक रूप से मजबूत बनाना है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post