
कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा को अराजकता से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के अन्य नेता देश में माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस निराधार आरोप लगाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाने पर ले रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार के दौरान बाजारों में व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होता है। ऐसे समय में कांग्रेस की ओर से बेवजह बाधाएं उत्पन्न करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक गतिविधियों के जरिए अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।
वहीं, मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को लेकर दिए गए कथित ‘घुसपैठिये’ वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उसे बताना चाहिए कि क्या वह अपने गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी के इस बयान से सहमत है या नहीं।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post