
देहरादून में चल रही 44वीं नॉर्थ ज़ोन पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में आज खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण पहुंचीं।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शूटिंग खेल युवाओं में एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने आयोजकों और कोचों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को नई दिशा देते हैं।
इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के कई राज्यों से सैकड़ों निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।
गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी –
रंनजाय सिंह जट्टाना (पंजाब), समायरा ढालीवाल (चंडीगढ़), विजय सिंह (आर्मी), यामिनी तोमर (उत्तर प्रदेश) और पर्वेश (हरियाणा)।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post