हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला गांव में धान की फसल काटी और मौके पर किसानों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट के तहत पूरे जनपद में धान की फसल की कटाई की जा रही है, ताकि फसल उत्पादन का सटीक आकलन किया जा सके। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे फसल कटाई के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post