Sunday, September 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मसूरी में निजी स्कूटियों के अवैध रेंटल संचालन पर सख्ती की तैयारी, नगर पालिका चलाएगी विशेष अभियान

Crime Patrol by Crime Patrol
July 29, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
scoote
4
VIEWS

पर्यटन नगरी मसूरी में निजी नंबर की स्कूटियों का व्यावसायिक रूप से किराये पर संचालन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर माल रोड क्षेत्र का एक वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए अवैध रूप से संचालित रेंटल स्कूटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने लाइसेंसधारी रेंटल स्कूटी संचालकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक में संचालकों ने बताया कि वे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से आवश्यक लाइसेंस प्राप्त कर, सभी नियमों का पालन करते हुए और दुकान किराये पर लेकर अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग, विशेष रूप से होटलों से जुड़े कर्मचारी, निजी नंबर की स्कूटियों का व्यावसायिक रूप से किराये पर उपयोग कर रहे हैं, जिससे वैध कारोबार प्रभावित हो रहा है।

संचालकों ने प्रशासन को बताया कि पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार अवैध रूप से संचालित स्कूटियों को पकड़ा गया और संबंधित लोगों के खिलाफ भारी चालान भी किए गए, लेकिन इसके बावजूद यह गतिविधि पूरी तरह बंद नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि निजी स्कूटियों के अवैध संचालन से न केवल उनके वैध व्यवसाय को नुकसान हो रहा है, बल्कि शाम के समय माल रोड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

रेंटल स्कूटी संचालक सौरव जैरवान ने बताया कि पिछले काफी समय से माल रोड पर निजी स्कूटियों को अवैध रूप से किराये पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाइसेंसधारी संचालक सरकार को टैक्स अदा करते हैं और सभी नियमों का पालन करते हैं, जबकि कुछ लोग बिना नंबर प्लेट अथवा निजी नंबर की स्कूटियां पर्यटकों को किराये पर देकर उनके रोजगार पर असर डाल रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका और परिवहन विभाग से इस पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-29-at-16.41.01.mp4

स्कूटी संचालक सौरव जैरवान

वहीं, स्कूटी संचालक आशीष केंतुरा ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से यह समस्या लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई निजी स्कूटियों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद अवैध संचालन नहीं रुका है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और परिवहन विभाग से नियमित अभियान चलाकर इस पर रोक लगाने की मांग की।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-29-at-16.41.02.mp4

स्कूटी संचालक आशीष केंतुरा 

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि अवैध रूप से संचालित रेंटल स्कूटियों के खिलाफ जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि संबंधित स्कूटी का वास्तविक मालिक कौन है, उसका संचालन कौन कर रहा है और किन माध्यमों से उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।

नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यटन नगरी मसूरी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, नियमों का पालन सुनिश्चित करने और वैध व्यवसायों के हितों की रक्षा के लिए अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-29-at-16.41.00.mp4

गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

कुंभ 2027 में अलग पंडाल और शाही स्नान की मांग, संत रविदास समाज ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Next Post

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया संत रविदास 650वीं जयंती अभियान का आगाज

Next Post
Dipti Rawat

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया संत रविदास 650वीं जयंती अभियान का आगाज

Tiger

विश्व बाघ दिवस पर नैनीताल ज़ू में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dharna

जल संस्थान मुख्यालय में तीसरे दिन भी धरना, गेट बंद कर रोका गया प्रवेश

1 year ago
Meet

व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम फिर शुरू करने की मांग, रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

3 weeks ago
रुड़की: नारसन पी आर डी के ब्लॉक ऑफिसर को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

रुड़की: नारसन पी आर डी के ब्लॉक ऑफिसर को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

4 weeks ago
CM Dhami

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई होगी सख्त : सीएम धामी

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol