
उत्तरकाशी। भारी बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के नलूणा क्षेत्र में रविवार को भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के चलते सड़क पर यातायात ठप हो गया और गंगोत्री की ओर जाने वाले वाहन वहीं रुक गए।
हाल ही में हुई लगातार भारी बारिश से उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्रों के कई मार्ग प्रभावित हुए हैं। नलूणा क्षेत्र में हुए इस भूस्खलन से यात्री और स्थानीय लोग दोनों ही परेशानी का सामना कर रहे हैं।
प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें मलबा हटाने और मार्ग खोलने में जुटी हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश और बीच-बीच में पत्थरों की बरसात के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।
प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से इस मार्ग पर आवाजाही न करने की अपील की है।
Reported By: Krishna Kumar













Discussion about this post