
काशीपुर में देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ मे पुलिस की जबाबी कार्यबाही मे बदमाश के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस इलाज के लिए काशीपुर के राजकीय अस्पताल ले आई। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस के हाथ तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ..
जानकारी के अनुसार बीती देर रात काशीपुर पुलिस द्वारा कुंडेश्वरी खरमासा क्षेत्र से अचार फैक्ट्री की तरफ भाग रहे दो संदिग्ध बदमाशों को रोकने की कोशिस की तब बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हुई । इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
इस दौरान पुलिस ने दूसरे बदमाश को भी तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाशों द्वारा बताया गया कि बीती 21 अगस्त को उनके द्वारा ढकिया के पूर्व प्रधान श्याम सिंह पर गोली चलाई थी। पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्त की पहचान काव्य शर्मा निवासी ढकिया एवं
राघव मिश्रा निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त काव्य शर्मा का भाई कार्तिक शर्मा फरवरी 2024 में दोहरे हत्याकांड में थाना आईटीआई से जेल जा चुका है, वहीं काव्य शर्मा भी पूर्व में हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी रहा है। अभियुक्त काव्य शर्मा का मामा भी हत्या के प्रयास में जेल जा चुका है। पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर काव्य शर्मा ने गोली चलाने की घटना को पुरानी रंजिश बताया है।
मणिकांत मिश्रा एसएसपी, ऊधम सिंह नगर
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post