
विश्व बाघ दिवस के अवसर पर आज नैनीताल ज़ू में बाघ संरक्षण को लेकर जागरूकता की खास पहल की जा रही है। जिसमे नैनीताल चिड़ियाघर में बच्चों के लिए क्विज़, पेंटिंग और कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए है। जिसमें स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओ ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।
प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने बताया कि वन विभाग बाघों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। कैमरा ट्रैप के साथ सिम-आधारित कैमरे, मोशन सेंसर सोलर सीसीटीवी, अलर्ट सिस्टम, थर्मल ड्रोन और थर्मल मोनोक्युलर जैसे उपकरणों की मदद से वन्यजीवों की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। इससे विशेष रूप से रात्रिकालीन निगरानी और रेस्क्यू अभियान अधिक प्रभावी हुए हैं। वन विभाग का मानना है कि आधुनिक तकनीक के साथ-साथ जनजागरूकता भी बाघ संरक्षण की सबसे बड़ी कुंजी है। इसी उद्देश्य के साथ विश्व बाघ दिवस पर नैनीताल में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए नई पीढ़ी को वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
तृषा असवाल, छात्रा
आंनद लाल, वन क्षेत्राधिकार.प्राणी उद्यान
आकाश गंगवार, प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post