Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रामनगर में SIR अभियान का दूसरा चरण शुरू, 35 हजार मतदाताओं को जारी हुए नोटिस

Crime Patrol by Crime Patrol
July 30, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
SIR
4
VIEWS

रामनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस चरण के तहत मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, उम्र और अन्य विवरणों में पाई गई विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं को नोटिस तामील कराए जा रहे हैं, ताकि उन्हें अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर मिल सके।

रामनगर के उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में करीब चार हजार ऐसे मतदाता हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है। वहीं लगभग 31 हजार मतदाताओं के विवरण में नाम, उम्र और अन्य जानकारियों से संबंधित विसंगतियां सामने आई हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 35 हजार नोटिस जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी नोटिस संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा दिए गए हैं और बीएलओ लगातार घर-घर जाकर नोटिस तामील कराने का कार्य कर रहे हैं। जिन मतदाताओं की पहली सुनवाई 3 अगस्त को निर्धारित है, उनके नोटिस 27 जुलाई को ही संबंधित बीएलओ को सौंप दिए गए थे, ताकि समय रहते सभी को सूचना मिल सके।

एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के अनुसार, सुनवाई की प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होकर 24 अगस्त तक चलेगी। हालांकि इस दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में सुनवाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता अपनी बात रखने से वंचित न रहे। यदि किसी कारणवश किसी मतदाता को नोटिस तामील नहीं हो पाता है या वह निर्धारित तिथि पर सुनवाई में उपस्थित नहीं हो पाता, तो ऐसे मामलों के लिए अतिरिक्त तिथियां भी निर्धारित की जाएंगी।

सुनवाई प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए रामनगर विधानसभा क्षेत्र में 9 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (AERO) नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक दिन 9 बूथों पर बूथवार सुनवाई आयोजित की जाएगी। इसके लिए बूथों का क्लस्टर और विस्तृत शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। साथ ही सेक्टर अधिकारियों को भी पूरी प्रक्रिया की निगरानी और सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/Untitled-design-2026-07-30T110459.509.mp4

गोपाल सिंह चौहान,
उपजिलाधिकारी
रामनगर

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

रुड़की में नकली टमाटर और सोया सॉस बनाने की फैक्ट्री पर छापा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Next Post

लक्सर: सुल्तानपुर बेगम पुल के पास अजगर का रेस्क्यू

Next Post
rescue

लक्सर: सुल्तानपुर बेगम पुल के पास अजगर का रेस्क्यू

Accident

नैनीताल में बड़ा हादसा टला, पैराफीट तोड़कर 10 फीट नीचे गिरी कार; चालक घायल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Union Bank

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान: यूनियन बैंक देहरादून में कार्यक्रम

10 months ago
Clean

निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण से सशक्त जल संरक्षण का प्रेरक संकल्प

7 months ago
Excise Department

दीपावली पर आबकारी विभाग ने सरकार के खजाने में छलका सुरूर

11 months ago
Kenstar

केनस्टार लाया भारत के पहले 5-स्टार बीईई रेटेड एयर कूलर; अब मिलेगी कम बिजली में दमदार कूलिंग

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol