
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष/ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएससी) भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर प्रदेश सरकार ने कठोर कदम उठाये हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता तथा बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित कई संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया गया है इस प्रकरण में उत्तराखंड प्रतिस्पर्धी परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम 2023 के तहत कठोर कार्रवाई की गयी है। बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल माफिया पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसआईटी को जांच सौंपी है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने युवाओं से अपील की है धैर्य बनाये रखें ।प्रदेश सरकार युवाओं के साथ है प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली पर अंकुश लगाया गया है तथा सभी दोषी सलाखों के पीछे हैं।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post