
विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं पूर्व जीएमवीएन उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों और मंत्रियों के बयानों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सदन का समय केवल टीआरपी बढ़ाने वाले बयान और नाटकीय प्रदर्शन में खर्च किया गया, जबकि प्रदेश के 80-90 हजार करोड़ के कर्ज, बेरोजगारों की स्थिति, किसानों और व्यापारियों के कल्याण, और विधायक निधि में चल रहे कमीशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे नजरअंदाज किए गए।
नेगी ने आरोप लगाया कि अधिकांश विधायक और मंत्री खनन, शराब, ठेकेदारी और जमीनों के काम में व्यस्त हैं और आमजन की समस्याओं को सुनने में असफल हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे विधायकों और मंत्रियों को अपने क्षेत्रों से खदेड़ने का काम करें, ताकि प्रदेश का विकास बाधित न हो और जिम्मेदार प्रतिनिधि आगे आएं।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post