
उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में सहसपुर पुलिस ने बीते दिन एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों रुपये की अवैध हेरोइन बरामद की है।
सीएम धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत, कोतवाली सहसपुर पुलिस तिमली धर्मावाला क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने 26 वर्षीय जावेद नाम के युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.24 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपी जावेद देहरादून के रामपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक राठी, कांस्टेबल सचिन और अजीत शामिल रहे।
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post