मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत का कहना हैं कि जनपद पौड़ी में जन-जन कि सरकार जन-जन के द्वार अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैं.कोटद्वार में मीडिया को दिए अपने एक बयान में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद के 15 विकासखंडों की 115 न्याय पंचायतों में 18 मार्च 2026 तक “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा रोस्टर तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत जनपद में चरणबद्ध रूप से बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे…कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की जा चुकी है.
गिरीश गुणवंत CDO,पौड़ी
Reported By: Rajesh Kumar














Discussion about this post