देहरादून में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), देहरादून के तत्वावधान में सोशल बलूनी स्कूल, कारगी चौक में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों सहित कुल 820 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान भूकंप, बाढ़, भूस्खलन सहित विभिन्न आपदाओं में सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन नंबरों, भूदेव व सचेत ऐप तथा आपदा उपकरणों की जानकारी दी गई। विद्यालय प्रशासन ने ऐसे प्रशिक्षणों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post