Saturday, November 28, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

आईआईटी रुड़की के ‘वेंचर वॉल्ट 2026’ में नवाचारों की दिखी झलक, 12 टीमों ने पेश किए उद्यमशील विचार

Crime Patrol by Crime Patrol
November 28, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
IIT Roorkee
1
VIEWS

रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने प्रिसर्व इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से ‘एलुमनाई-लेड वेंचर वॉल्ट 2026’ का आयोजन किया। संस्थान के स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में युवा उद्यमियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को अपने नवाचारपूर्ण विचारों को व्यावहारिक समाधानों में बदलने का अवसर मिला। आईआईटी के रूप में संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस पहल को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसमें 100 से अधिक विचार प्राप्त हुए, जिनमें से 12 टीमों को अंतिम चरण के लिए चुना गया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संसाधन एवं पूर्व छात्र कार्य विभाग (DoRA) की ओर से किया गया। इसमें प्रिसर्व इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ कमल गोयल मुख्य अतिथि तथा आर्सेलरमित्तल के उपाध्यक्ष संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जूरी ने नवाचार, समस्या समाधान, बाजार की संभावनाओं, व्यावहारिकता और प्रस्तुति के आधार पर टीमों का मूल्यांकन किया।

इसे भी पढ़ें

Mussoorie

विदेश छोड़ मसूरी विधानसभा की सियासत में उतरे युवा वरुण राज भंडारी, भाजपा से पेश की दावेदारी

November 28, 2026
Meeting

नैनीताल: नवागत एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने संभाली कमान, अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

November 28, 2026
Police

किच्छा: आवास विकास में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

November 28, 2026
Meeting

देहरादून: आपदा प्रबंधन दिवस आज, प्रदेशभर में मॉक ड्रिल से परखी गई तैयारियां

November 28, 2026

प्रतियोगिता में टीम स्टैम्प्ड ने पहला स्थान हासिल कर 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार जीता। गणित एवं कंप्यूटिंग विभाग के उत्सो सरकार और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विनायक रायजादा की इस टीम ने विनिर्माण क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित समाधान प्रस्तुत किया। इसका उद्देश्य फोर्जिंग प्लांट में औद्योगिक अपशिष्ट और ऊर्जा की खपत कम करने के साथ उत्पादन दक्षता बढ़ाना है।

टीम फ्रेस्को ने एक लाख रुपये का प्रथम उपविजेता पुरस्कार प्राप्त किया। एचआरईडी विभाग की पीएचडी शोधार्थी कृतितीर्थ पॉल और अनन्या डोगरा की टीम ने प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित टिकाऊ पैसिव कूलिंग मैटेरियल्स की अवधारणा प्रस्तुत की।

वहीं, द्वितीय उपविजेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से टीम जलएआई और टीम मॉस्नोवा को मिला। दोनों टीमों को 75-75 हजार रुपये प्रदान किए गए। जलएआई ने आईओटी और एआई आधारित ऐसा उपकरण विकसित करने की अवधारणा प्रस्तुत की, जो गांवों में असुरक्षित पेयजल की पहचान कुछ ही मिनटों में कर सकता है। दूसरी ओर, टीम मॉस्नोवा ने भवनों की सतहों के लिए काई (मॉस) आधारित टिकाऊ तकनीक पेश की।

इसके अलावा शेष आठ फाइनलिस्ट टीमों को भी प्रोत्साहन स्वरूप 10-10 हजार रुपये दिए गए। इस तरह प्रतियोगिता में कुल 5.80 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।

इस अवसर पर संजय शर्मा ने प्रतिभागियों के उद्यमशील उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इनमें भविष्य के उद्यमी और संस्थापक बनने की क्षमता है। सही मार्गदर्शन और धैर्य के साथ उनके विचार ऐसी कंपनियों का रूप ले सकते हैं, जो महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सक्षम होंगी।

कमल गोयल ने युवा प्रतिभाओं और उद्योग जगत के अनुभवी विशेषज्ञों के बीच सहयोग को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के नए विचारों को सफल उद्यमों में बदलने के लिए उद्योग जगत का व्यावहारिक अनुभव और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है।

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने कहा कि संस्थान में नवाचार को केवल शोध और विचारों तक सीमित रखने के बजाय समाज एवं उद्योग के लिए उपयोगी समाधानों में बदलने पर जोर दिया जा रहा है। वेंचर वॉल्ट जैसी पहल विद्यार्थियों को मंच, मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ने के अवसर प्रदान करती हैं। संस्थान विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में योगदान देने के लिए उद्यमिता को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है।

वहीं, डीन ऑफ रिसोर्सेज एंड एलुमनाई अफेयर्स प्रो. योगेश के. शर्मा ने कहा कि पूर्व छात्रों का नेटवर्क युवा नवोन्मेषकों को अनुभवी उद्योग विशेषज्ञों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 100 से अधिक विचारों की भागीदारी संस्थान में बढ़ती उद्यमशील भावना को दर्शाती है।

कार्यक्रम के माध्यम से आईआईटी रुड़की ने पूर्व छात्रों की सहभागिता, उद्योग जगत के मार्गदर्शन और शोध आधारित नवाचारों को व्यावहारिक उद्यमों में बदलने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। यह पहल अकादमिक ज्ञान को समाज और उद्योग के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास रही।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

देहरादून: राज्यपाल से रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी ने की शिष्टाचार भेंट, सैन्य-नागरिक समन्वय पर हुई चर्चा

Next Post

देहरादून: अरुणाचल के CM पेमा खांडू पहुंचे लेखक गाँव, हिमालयी राज्यों के सम्मेलन का दिया सुझाव

Next Post
Meet

देहरादून: अरुणाचल के CM पेमा खांडू पहुंचे लेखक गाँव, हिमालयी राज्यों के सम्मेलन का दिया सुझाव

MoU

एम्स ऋषिकेश और आयुष मंत्रालय के सीसीआरवाईएन के बीच एमओयू

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Doon Police

प्रेमनगर में आपसी विवाद के दौरान व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार

1 year ago
Police Station

सीएम की नाराजगी के बाद देहरादून पुलिस हरकत में, थानों में स्वच्छता अभियान तेज

11 months ago
Satpal Maharaj

लोनिवि मंत्री के निर्देश के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों की मरम्मत का काम शुरू

1 year ago
Ashwini Vaishnaw

त्रिवेणी एक्सप्रेस के पुनः संचालन पर निर्णय तकनीकी पहलुओं पर निर्भर: अश्विनी वैष्णव

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Meeting

    माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भाजपा महानगर बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून: 27-28 जून को होगा उफ्तारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल समारोह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • महिला आरक्षण पर बोले अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सभी दलों से समर्थन की उम्मीद
  • विदेश छोड़ मसूरी विधानसभा की सियासत में उतरे युवा वरुण राज भंडारी, भाजपा से पेश की दावेदारी
  • नैनीताल: नवागत एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने संभाली कमान, अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Pema Khandu

महिला आरक्षण पर बोले अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सभी दलों से समर्थन की उम्मीद

November 28, 2026
Mussoorie

विदेश छोड़ मसूरी विधानसभा की सियासत में उतरे युवा वरुण राज भंडारी, भाजपा से पेश की दावेदारी

November 28, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol