Sunday, November 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून: एसीपी बहाली की मांग को लेकर देहरादून में कर्मचारियों की हुंकार, निकाली रैली

Crime Patrol by Crime Patrol
November 28, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Protest
1
VIEWS

राज्य कर्मचारियों को पूर्व की भांति पूरे सेवाकाल में 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी (पदोन्नत वेतनमान) का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को राजधानी देहरादून में कर्मचारियों का बड़ा हुजूम उमड़ा। एसीपी बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर से पहुंचे कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय तक विशाल रैली निकालकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। रैली में विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों, महासंघों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

रैली के दौरान कर्मचारियों ने पुरानी एसीपी व्यवस्था बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण प्रदेश के बड़ी संख्या में कार्मिकों को सेवाकाल के दौरान मिलने वाले वित्तीय लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। उनका कहना था कि 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान का लाभ कर्मचारियों का महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसमें सभी विभागों के कार्मिकों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि एसीपी बहाली संयुक्त मोर्चा इस मांग को लेकर पूर्व में भी शासन और सरकार के समक्ष कई बार अपनी बात रख चुका है। विभिन्न विभागों में गेट मीटिंग, जनजागरण अभियान और बैठकों के माध्यम से कर्मचारियों को लामबंद किया गया। इसके बावजूद मांग पर निर्णय नहीं होने के चलते मोर्चे ने प्रदेशव्यापी रैली आयोजित की।

रैली के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री के संयोजक दलवीर सिंह दानू और जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे और उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आरसी शर्मा से ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि ज्ञापन को अग्रिम कार्रवाई और विचारार्थ मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

ज्ञापन में पूर्व की भांति 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी का लाभ देने, पदोन्नत वेतनमान से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ हो रहे कथित असमान व्यवहार को समाप्त करने की मांग की गई।

15 दिन में निर्णय नहीं तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी

मोर्चे ने शासन और सरकार को 15 दिन का समय देते हुए मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। मोर्चे की ओर से चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि में निर्णय नहीं होने पर 14 दिसंबर 2026 से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जैसा कठोर कदम उठाया जा सकता है। इसकी जिम्मेदारी शासन और सरकार की होगी।

कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी रहे मौजूद

इसे भी पढ़ें

Mussoorie

विदेश छोड़ मसूरी विधानसभा की सियासत में उतरे युवा वरुण राज भंडारी, भाजपा से पेश की दावेदारी

November 28, 2026
Meeting

नैनीताल: नवागत एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने संभाली कमान, अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

November 28, 2026
Police

किच्छा: आवास विकास में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

November 28, 2026
Meeting

देहरादून: आपदा प्रबंधन दिवस आज, प्रदेशभर में मॉक ड्रिल से परखी गई तैयारियां

November 28, 2026

रैली में राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे, प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता हर्ष जोशी, देहरादून जिलाध्यक्ष रविंद्र चौहान, उपाध्यक्ष सुरेश डबराल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हर्षमोहन नेगी, सचिव वर्धन अधिकारी, कुमाऊं मंडल सचिव प्रदीप भट्ट सहित विभिन्न जनपदों के कर्मचारी प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

इसके अलावा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश भारती, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुनील देवली, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के प्रदेश अध्यक्ष पीएस चौहान, फार्मेसी एवं अधीनस्थ सेवा के प्रदेश अध्यक्ष संजय चौहान, बाल विकास एसोसिएशन की रेखा भंडारी और अन्य विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आरसी शर्मा, महासचिव वीरेंद्र गुसाईं, लोक निर्माण विभाग संघ के प्रांतीय अध्यक्ष छबीलदास समेत विभिन्न विभागों के इंजीनियरों और कर्मचारी नेताओं ने भी रैली में भाग लिया।

कर्मचारियों की इस रैली के जरिए एसीपी बहाली का मुद्दा एक बार फिर शासन के सामने प्रमुखता से उठा है। अब सभी की निगाहें सरकार के रुख और अगले 15 दिनों में होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

एम्स ऋषिकेश और आयुष मंत्रालय के सीसीआरवाईएन के बीच एमओयू

Next Post

देहरादून; जल जीवन मिशन के ठेकेदार 30 नवंबर से करेंगे आंदोलन, लंबित भुगतान को लेकर सचिवालय कूच का ऐलान

Next Post
Amit

देहरादून; जल जीवन मिशन के ठेकेदार 30 नवंबर से करेंगे आंदोलन, लंबित भुगतान को लेकर सचिवालय कूच का ऐलान

Meeting

मसूरी में सीवर लीकेज की समस्याओं पर मंत्री गणेश जोशी सख्त, अधिकारियों को तत्काल मरम्मत के निर्देश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

UCC

उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (UCC) में संशोधन अध्यादेश, 2026 लागू

10 months ago
Tribute

देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि, बोधि दिवस पर शांति-संदेश

12 months ago
Green Election

ग्रीन इलेक्शन: चढ़ावे के कपड़ों से बने फोल्डरों का चुनाव में उपयोग

1 year ago
Police

दून पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार”: चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Meeting

    माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भाजपा महानगर बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून: 27-28 जून को होगा उफ्तारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल समारोह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • महिला आरक्षण पर बोले अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सभी दलों से समर्थन की उम्मीद
  • विदेश छोड़ मसूरी विधानसभा की सियासत में उतरे युवा वरुण राज भंडारी, भाजपा से पेश की दावेदारी
  • नैनीताल: नवागत एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने संभाली कमान, अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Pema Khandu

महिला आरक्षण पर बोले अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सभी दलों से समर्थन की उम्मीद

November 28, 2026
Mussoorie

विदेश छोड़ मसूरी विधानसभा की सियासत में उतरे युवा वरुण राज भंडारी, भाजपा से पेश की दावेदारी

November 28, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol