
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 28 नवंबर 2026 को रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस की मुठभेड़ फरार आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर से हो गई।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, रुद्रपुर, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को रुद्रपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब पुलिस की आगे की जांच में प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post