जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिला योजना वर्ष 2026-27 को लेकर आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान “पौड़ी प्रगति पोर्टल” का शुभारंभ किया गया, जिससे योजनाओं की पारदर्शी मॉनिटरिंग संभव होगी।
बैठक में लगभग 11,997.70 लाख रुपये के प्रस्तावित बजट पर चर्चा करते हुए अधूरी योजनाओं को प्राथमिकता देने, जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बढ़ाने और स्वरोजगार पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि बजट का उपयोग परिणामोन्मुखी और स्थायी विकास कार्यों में किया जाए। साथ ही सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर गुणवत्ता के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डॉ. धन सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधियों ने भी सुझाव रखे, जिन पर अमल करने की बात कही गई।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post