विकास भवन सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) तथा पंचायत स्तरीय विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा एवं ‘वीबी जी राम जी’ प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि विकास खंड अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना तथा अंतिम पायदाने पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के लाभ मिल सके। बैठक में जीपीडीपी/बीपीडीपी से संबंधित कार्यों, ग्राम सभा प्रस्ताव, खुली बैठकों के आयोजन, बजट प्रबंधन, उपयोग प्रमाण पत्र तथा ऑनलाइन फीडिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जमीनी स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विकास खंड अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारें, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आजीविका के अवसर बढ़ें।
अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारियों का अनुपालन करते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करें, ताकि जनपद के समग्र विकास को नई दिशा मिल सके। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से सम्बंधित जनउपयोगी एंव महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ऑन लाइन जुड़े रहे ग्राम प्रधानों को प्रदान की l
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post