
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में स्व. जगमोहन सेठी स्मृति संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि स्व. सेठी अपनी सशक्त और बेबाक लेखनी के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट व अन्य वक्ताओं ने उन्हें निर्भीक पत्रकार और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया।

समारोह में समाजसेवी आर्येंद्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जयसिंह रावत, बार काउंसिल अध्यक्ष राकेश गुप्ता और अन्य वक्ताओं ने स्व. सेठी की लेखनी, आदर्शों और पत्रकारिता के साहसिक योगदान को याद किया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने घोषणा की कि अगले वर्ष से स्व. सेठी की स्मृति में एक सोसाइटी बनाई जाएगी, जो हर साल निर्भीक पत्रकारों को सम्मानित करेगी। समारोह में उनके पुत्र डॉ. गिरीश सेठी और वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश सेठी ने भी अपने विचार साझा कर उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post