उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि वे दूसरों के घरों में ताक-झांक करने के बजाय अपनी पार्टी के भीतर चल रही ‘सिर-फुटौवल’ और गुटबाजी पर ध्यान दें।
डॉ. प्रतिमा सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में कोई फूट नहीं है। वरिष्ठ नेताओं की व्यक्तिगत नाराजगी को बोलने की आजादी का हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केवल भ्रामक विमर्श (Narrative) गढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने वरिष्ठ नेता हरीश रावत का बचाव करते हुए कहा कि 60 वर्षों की राजनीतिक सेवा के बाद उनका अवकाश लेना उनका अधिकार है। प्रतिमा सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा को अपनी आंतरिक कलह सुलझाने पर ज़ोर देना चाहिए।
डॉक्टर प्रतिमा सिंह,वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post