
कुछ दिनों पहले देहरादून के प्रेमनगर में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है__पुलिस ने आठ टीमों की मदद से ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाया, वही मामले की जांच करने के बाद निकलकर आया है कि मृतक महिला के पति रंजीत शर्मा ने ही अपनी पत्नी की हत्या करके कई दिनों तक शव को छुपा कर रखा हुआ था__
पुलिस के मुताबिक रंजीत शर्मा ने अपनी पहली पत्नी रूपा की हत्या कर दी थी, क्योंकि उसने दूसरी शादी कर ली थी और पहली पत्नी उसके साथ रहने की जिद कर रही थी, 8 मार्च को आरोपी ने रूपा की हत्या कर दी और शव को कट्टे में डालकर मंदिर परिसर में फेंक दिया__आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा_
देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है__उन्होंने बताया उक्त जटिल ब्लाइंड मर्डर केस के सफल खुलासे पर पुलिस टीम को सम्मानित भी किया गया है जिसके चलते एसएसपी की ओर से ढाई हजार रुपये और आईजी की ओर से पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
प्रमेन्द्र डोबाल, एसएसपी देहरादून।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post