
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी योजनाओं का लाभ उन्हें सुगमता और पारदर्शिता के साथ मिले, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिव्यांगजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और वहीं पर उपचार, प्रमाणपत्र, कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग को पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने को कहा।
इसे भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में आरक्षण के प्रावधानों का पूरा पालन हो और विभागीय स्तर पर दिव्यांगजनों से जुड़ी योजनाओं की सतत निगरानी की जाए। बैठक में विधायकों और बोर्ड सदस्यों के सुझावों को भी सकारात्मक दृष्टिकोण से लेने की बात कही गई। सीएम धामी ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याएं प्रशासनिक विषय नहीं, बल्कि मानवीय सरोकार से जुड़ी जिम्मेदारी हैं और सरकार हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post