केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली से उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के किसान परिवारों को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी की। उत्तराखंड के 7,89,297 पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹157.86 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए। अब तक राज्य के किसानों को कुल ₹3,295.74 करोड़ की सहायता मिल चुकी है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री से उत्तराखंड में आई दैवीय आपदाओं के कारण कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए ₹100 करोड़ की अतिरिक्त सहायता की मांग की, जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post