देहरादून में पेपर लीक प्रकरण के बाद प्रदर्शन कर रहे युवाओं से जिलाधिकारी सवीन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने मुलाकात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन आंदोलन कर रहे हैं युवाओं ने जिलाधिकारी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। वही मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राएं का भविष्य हमारे लिए प्राथमिकता है और राज्य सरकार युवाओं के करियर को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन से चार सालों में 25 हजार से अधिक पारदर्शी भर्तियां हुई हैं, जो सरकार की ईमानदार मंशा का प्रतीक है। डीएम ने कहा कि विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कानून लागू किया गया है और किसी भी इनपुट पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि जांच का दायरा अब पूरे प्रदेश के हर सेंटर तक बढ़ा दिया गया है और एक विशेष एसआईटी गठित कर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
सवीन बंसल, डीएम देहरादून
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post