
आम आदमी पार्टी ने देहरादून प्रेस क्लब में जिला कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव और सह प्रभारी घनेन्द्र भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं के साथ 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीतिक चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है और आप पार्टी को उम्मीद से देख रही है।

बैठक में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और जनता की भावनाओं के अनुरूप 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिला उत्तरकाशी के अधिवक्ता व समाजसेवक हरदीप सिंह समेत कई लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जिला अध्यक्ष एस.एस. कलेर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड के शहीद आंदोलनकारियों के सपनों को भुला दिया है। आप पार्टी युवाओं को रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post