देहरादून के 123 साल पुराने एमकेपी पीजी कॉलेज पर सोशल मीडिया में फैलाई जा रही झूठी खबरों को लेकर कॉलेज प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्राचार्य डॉ. सरिता कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में एमकेपी कॉलेज बंद होने और शिक्षकों को तीन साल से वेतन न मिलने जैसी भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।
डॉ. सरिता कुमार,प्राचार्य, एमकेपी कॉलेज
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post