
भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम की यात्रा पर रोक लगाई है लेकिन इस बीच आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम जाने के लिए सोनप्रयाग पहुंचे लेकिन इस बीच पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका तो पुलिस प्रशासन और यात्रियों के बीच नोक झोंक हो गई। एक तरफ जहां यात्रियों ने बैरियर तोड़ा तो वही पुलिस प्रशासन ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया जिसके बाद अब सियासत भी गर्मा गई है ..
इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा की…
मुख्यमंत्री को बताना चाहिए जो यात्री यहां आते हैं वह हमारे अतिथि होते हैं और उनके ऊपर सोनप्रयाग में लाठीचार्ज किया गया वह कैसे हुआ क्या चार धाम यात्रा के पहले यह नहीं कहा गया था की व्यवस्थाओं को ठीक कर लिया जाएगा और अब व्यवस्थाएं ठीक नहीं है या अपने यात्रियों को नहीं बताया कि वह केदार बाबा के द्वारा तक नहीं जा सकते तो यह आपकी गलती है। केवल वोटो की राजनीति करने से बाज आइए। जो अतिथि हमारे यहां आए हैं उनका सम्मान करें क्योंकि उनके जीवन की सुरक्षा आपके हाथ में है लेकिन इस बीच लाठी चार्ज का मतलब है कि उन्हें चोटे अपने दी है..
सुजाता पॉल, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
सुरेश जोशी प्रवक्ता भाजपा
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post