Sunday, October 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home राजनीती

राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर बरसे नरेश बंसल, बोले- संसद छोड़ सड़क की राजनीति लोकतंत्र के खिलाफ

Crime Patrol by Crime Patrol
July 23, 2026
in राजनीती, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Dr. Naresh Bansal
3
VIEWS

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन विरोध और अराजकता में स्पष्ट अंतर होता है। उनके अनुसार, नेता प्रतिपक्ष जैसे गरिमामय पद की गंभीरता राहुल गांधी के व्यवहार में दिखाई नहीं देती।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

डॉ. बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के समीप अशांति और अव्यवस्था का माहौल बनाने का प्रयास लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। ऐसे कृत्य न केवल संवैधानिक मूल्यों के विपरीत हैं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं को भी आहत करते हैं।

इसे भी पढ़ें

Congress

बेटियों की सुरक्षा पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

October 24, 2026
Kamlesh Raman

हरीश रावत के बयान पर भाजपा का पलटवार, कमलेश रमन बोले- उनसे बड़ा टुटकेबाज कौन?

October 24, 2026
Meeting

ऊधम सिंह नगर पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा

October 23, 2026
Joining

उत्तराखंड में बसपा को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नत्थूराम 167 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

October 23, 2026

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर चिंता जताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए छात्रों और युवाओं का इस्तेमाल राजनीतिक औजार के रूप में करने का प्रयास कर रहे हैं।

डॉ. बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विद्यार्थियों और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने तथा उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष पर जनता, विशेषकर युवाओं और छात्रों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्रयास सफल नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र चल रहा है और सरकार हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा के लिए तैयार है। इसके बावजूद विपक्ष संसद में बहस करने के बजाय सड़कों पर राजनीतिक मुद्दों का समाधान तलाशने का प्रयास कर रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी मुद्दों पर चर्चा का सबसे उपयुक्त मंच संसद है और यदि विपक्ष गंभीर है तो उसे सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देनी चाहिए।

डॉ. बंसल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से विरोध प्रदर्शन कर लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन से यह स्पष्ट संदेश गया है कि देश और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ उठने वाली हर आवाज का लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा जवाब दिया जाएगा।

Reported By: Shiv Narayan

Previous Post

ऑपरेशन प्रहार: देहरादून में 30 लाख की एमडीएमए और स्मैक बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Next Post

मरकर भी अमर हुए शिक्षक बीएन कुकरेती, देहदान कर मानवता के लिए छोड़ गए प्रेरणादायी संदेश

Next Post
Rishikesh

मरकर भी अमर हुए शिक्षक बीएन कुकरेती, देहदान कर मानवता के लिए छोड़ गए प्रेरणादायी संदेश

Health check-up

देहरादून में सिटी बस चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच और सड़क सुरक्षा शिविर, 72 चालक-परिचालकों का परीक्षण

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Uttarakhnad

दिल्ली में पहले से निलंबित उत्तराखंड के सिपाही ने मंच से लहराया इस्तीफा, प्रशासनिक महत्व पर सवाल

3 months ago
Lavpreet

अपनी जरूरत से पहले जरूरतमंद विद्यार्थियों की चिंता, छात्रा लवप्रीत को मिला सीएम धामी का तोहफा

1 month ago
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

1 month ago
Rishikesh

ऋषिकेश में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एआई पत्रकारिता का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय
  • त्यूणी वायरल ऑडियो मामला गरमाया, CM धामी ने पीड़ित परिवार से की बात
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरी विशाल के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

एआई पत्रकारिता का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

एआई पत्रकारिता का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

October 24, 2026
Tyuni

त्यूणी वायरल ऑडियो मामला गरमाया, CM धामी ने पीड़ित परिवार से की बात

October 24, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol