
अमर उजाला द्वारा आयोजित “गढ़वाल वीरता सम्मान 2025” कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि एक सैनिक परिवार की सदस्य होने के नाते उन्हें शहीद परिवारों की पीड़ा का अनुभव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सैनिकों का सम्मान केवल कुछ दिन नहीं, बल्कि पूरे साल हमारे हृदय में होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सीमाओं पर डटे वीर सैनिक हर समय हमारे समाज और देश की रक्षा करते हैं, इसलिए उनका सम्मान और कृतज्ञता असीमित होनी चाहिए।
अपने पिता मेजर जनरल बी.सी. खण्डूडी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता ने देश के लिए तीन जंग लड़ीं और श्रीलंका में ऑपरेशन का नेतृत्व किया। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को यह संदेश देते हैं कि सैनिकों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता और उनकी वीरता सदैव अमर रहती है।
कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post