
स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले युवा मंगल दल और महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया । मुख्य आयोजन सोमवार को परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में किया गया था।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश के युवा को अगर सही दिशा मिले तो उसे विकसित होने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति उत्तराखंड की धड़कन के समान है, इसी से प्रदेश में प्राण शक्ति का संचार होता है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित बने तो 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को पाना मुश्किल नहीं है।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से चुने गए तीन तीन युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एनएसएस का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले दो युवाओं और नेशनल यूथ अवार्ड विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
रेखा आर्य खेल मंत्री उत्तराखंड सरकार
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post