
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दसवा दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित किया गया कुलाधिपति राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह ने विवि सभागार में 34 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए।वहीं 18129 शिक्षार्थियों को स्नातक-स्नात्तकोत्तर की उपाधि और 6 को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इसके अलावा विवि की त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन और विश्वविद्यालय की इंग्लिश के बाद हिंदी वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया की आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है।
आज 18,129 छात्र-छात्राओं को डिग्री, और अन्य छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया है।उन्होंने कहा अब ये छात्र प्रदेश के साथ ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।उन्होंने कहा यहां से निकलकर ये छात्र अब जीवन में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के मौके पर राज्यपाल ने सभी छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय को इन उपलब्धियों के लिए शुभकामनायें दी।
सेवानिवृत्ति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह राज्यपाल
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post