
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी है। सचिवालय में हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने अग्निवीरों को प्रदेश में पुलिस गृह विभाग, फॉरेस्ट की भर्ती में 10 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया है। कुल मिलाकर उत्तराखंड कैबिनेट की इस बैठक में अग्नि वीरों को लेकर लिया बड़ा फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि 2026 में 850 अग्निवीर रिटायर होकर वापस आएंगे और उन्हें आयु सीमा में भी छूट मिलेगी। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून को सख्त किया गया है। सहकारिता सेवा मंडल नीति को भी कैबिनेट की मिली मंजूरी मिली है। उद्योग निर्माण में भी मंजूरी दी गई है।
बंशीधर तिवारी, सूचना महानिदेशक
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post