
ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती के पूर्णानंद इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे सरस मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा पुख्ता कर दिया गया है। मेले में लगातार उमड़ रही लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने बताया कि सरस मेला इन दोनों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सरस मेले में कई राज्यों की संस्थाएं प्रदर्शनी लगाने के लिए पहुंची है।
कई व्यापारिक हस्तियां भी मेले में शिरकत कर रही है। इसके अलावा प्रतिदिन हजारों लोग मेले को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इसलिए मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा कड़ा किया गया है। धरती के साथ आसमान से सरस मेले की निगरानी की जा रही है।
मेले के चारों ओर जहां पुलिस दिन और रात में गश्त कर रही है वहीं ड्रोन से भी सुरक्षा व्यवस्था पर पहली नजर पुलिस की बनी हुई है। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान और कैलाश गेट चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत को खास तौर पर मेले की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए हुए हैं।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post