Tuesday, September 22, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home अपराध

ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Crime Patrol by Crime Patrol
June 22, 2026
in अपराध, उत्तराखंड, देहरादून, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Crime
2
VIEWS

देहरादून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए सेलाकुई क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान, 3.90 लाख रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार सेलाकुई क्षेत्र में गर्मी की छुट्टियों और अन्य कारणों से बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

इसे भी पढ़ें

Meeting

AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

September 21, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

September 21, 2026
Camp

रानीबाग में 79 एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय कैंप शुरू, 50 स्कूलों के 600 कैडेट ले रहे हिस्सा

September 21, 2026
Crime

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और कारतूस बरामद

September 21, 2026

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की पहचान की। रविवार को मिली सूचना के आधार पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सेलाकुई क्षेत्र में हुई पांच अलग-अलग चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास और सुमित कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सहारनपुर के निवासी हैं। उनकी निशानदेही पर सहसपुर के शंकरपुर स्थित किराए के कमरे से भारी मात्रा में चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी के सामान को धीरे-धीरे बेचकर अपने खर्च पूरे कर रहे थे। आरोपी विकास के बैंक खाते में चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त करीब ढाई लाख रुपये जमा पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है।

जांच के दौरान गिरोह के एक अन्य सदस्य की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।

इस महत्वपूर्ण सफलता पर देहरादून पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-22-at-16.02.06.mp4

पंकज गैरोला, एसपी देहात देहरादून

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

हरि सेवा आश्रम के संत सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

Next Post

उत्तरकाशी में पीसीएस चयनित अधिकारियों का सम्मान, विद्यार्थियों को सफलता के दिए मंत्र

Next Post
Uttarakashi

उत्तरकाशी में पीसीएस चयनित अधिकारियों का सम्मान, विद्यार्थियों को सफलता के दिए मंत्र

Surendra

हिंदुत्व की राजनीति पर गरमाई सियासत, यूकेडी ने भाजपा-कांग्रेस दोनों को घेरा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Kotdwar

कोटद्वार विधायक ने वन विभाग व नगर निगम संग चलाया स्वच्छता अभियान

12 months ago
Rishikesh

ऋषिकेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन

8 months ago
श्री गुरुतेगबहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

श्री गुरुतेगबहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

10 months ago
UKD

देवभूमि को ‘दानवभूमि’ बनाने का आरोप, उक्रांद आक्रामक

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश
  • सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • रानीबाग में 79 एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय कैंप शुरू, 50 स्कूलों के 600 कैडेट ले रहे हिस्सा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

September 21, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

September 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol