शक्ति फार्म क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। वार्ड नंबर 9, 12 फैमिली निवासी सपना हाजरा पत्नी गणेश हाजरा, ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 27 वर्ष बताई जा रही है। उनके परिवार में 9 वर्ष का एक बेटा और 4 वर्ष की एक बेटी है।
घटना की सूचना मिलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई इस मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन पहुंचा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की पुलिस के अनुसार फिलहाल मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ब्रांची वाईन प्रधान प्रतिनिधि वार्ड नंबर 9 शक्ति फार्म
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post