
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के चुनावी लक्ष्य और रणनीति पर सियासी चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से 60 पार का नारा दिया गया, जबकि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 65 पार का लक्ष्य निर्धारित किया गया। ऐसे में दोनों आंकड़ों के बीच पांच सीटों का अंतर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस असमंजस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि पार्टी का वास्तविक लक्ष्य 65 से अधिक सीटें जीतने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव में एक बड़ा लक्ष्य लेकर मैदान में उतरती है और इस बार भी पार्टी का प्रयास तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का है। कुंदन परिहार के मुताबिक, प्रदेश कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया है। इसके साथ ही संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के आधार पर सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। यानी भाजपा अब 65 पार के लक्ष्य को लेकर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ा रही है।
कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post