Wednesday, November 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रामनगर: ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, कोसी बैराज पर भीषण जाम में फंसी हार्ट के मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस

Crime Patrol by Crime Patrol
November 25, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Traffic
2
VIEWS

रामनगर। शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था अब आपातकालीन सेवाओं के लिए भी चुनौती बनती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि जिंदगी बचाने के लिए दौड़ने वाली 108 एंबुलेंस को भी जाम में रास्ता नहीं मिल पा रहा है। रामनगर के कोसी बैराज पर लगे भीषण जाम में हार्ट के गंभीर मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस करीब 15 से 20 मिनट तक फंसी रही। एंबुलेंस का सायरन बजता रहा, लेकिन वाहनों की लंबी कतारों के बीच उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल सका।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

जानकारी के अनुसार, रामनगर संयुक्त चिकित्सालय से रेफर किए गए हार्ट के मरीज को लेकर 108 एंबुलेंस आगे जा रही थी। इसी दौरान कोसी बैराज पर करीब 350 मीटर लंबा जाम लगा हुआ था। एंबुलेंस चालक जीवन सिंह अधिकारी के मुताबिक, डिग्री कॉलेज की ओर से आने के बाद उन्हें भी जाम में करीब 15 से 20 मिनट तक फंसे रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में हार्ट केयर का मरीज था, जिसे अस्पताल से रेफर करने के बाद आगे ले जाया जा रहा था, लेकिन जाम के कारण रास्ता नहीं मिल पा रहा था।

इसे भी पढ़ें

Seminar

देहरादून में 28 नवंबर तक मनाया जा रहा ऑडिट सप्ताह, पारदर्शिता और सुशासन पर हो रहीं विभिन्न गतिविधियां

November 25, 2026
IIT Roorkee

रुड़की: आईआईटी रुड़की ने मनाया स्थापना दिवस, आईआईटी के रूप में पूरे किए 25 साल

November 25, 2026
flags off

28 किसान संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना, कृषि मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

November 25, 2026
Kotdwar

कोटद्वार: कच्छ हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, जताया दुख

November 25, 2026

रामनगर में जाम की समस्या अब रोजमर्रा की परेशानी बनती जा रही है। कोसी बैराज के अलावा रानीखेत रोड, भवानीगंज, शिवलालपुर चुंगी और शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है। इससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और व्यापारियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती करने और जाम से निपटने के लिए प्रभावी यातायात प्लान लागू करने की मांग की है।

इस घटना ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं के लिए निर्बाध रास्ता उपलब्ध कराने की जरूरत को सामने ला दिया है। सवाल यह है कि यदि जाम के कारण एंबुलेंस को ही समय पर रास्ता नहीं मिल पाएगा, तो गंभीर मरीजों की जान बचाने के प्रयासों पर इसका कितना असर पड़ेगा।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/Untitled-design-2026-11-25T113440.023.mp4

गोपाल अधिकारी,
एम्बुलेंस चालक

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

कुंभ-2027: हरिद्वार पहुंचा जूना अखाड़े का रमता पंच, संतों का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत

Next Post

गुरु रविदास जयंती पर समरसता संदेश यात्रा का देहरादून में जगह-जगह स्वागत

Next Post
Guru Ravidas Jayanti

गुरु रविदास जयंती पर समरसता संदेश यात्रा का देहरादून में जगह-जगह स्वागत

Protest

लक्सर तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तीनों संगठनों ने कोर्ट का किया बहिष्कार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Airforce

एयरफोर्स करेगी चिन्यालीसौड़, गौचर हवाई पट्टियों का संचालन

1 year ago
protest

चंपावत: समान वेतन और 365 दिन रोजगार की मांग पर पीआरडी जवानों का प्रदर्शन

6 days ago
Indramani Badoni

मसूरी में इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी

11 months ago
Meeting

रुद्रप्रयाग में मानसून से हुई क्षति की समीक्षा, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • गोवा: IFFI में आज होगी पाञ्चजन्य की डॉक्यूमेंट्री ‘अमिट अटल’ की स्क्रीनिंग
  • देहरादून में 28 नवंबर तक मनाया जा रहा ऑडिट सप्ताह, पारदर्शिता और सुशासन पर हो रहीं विभिन्न गतिविधियां
  • रुड़की: आईआईटी रुड़की ने मनाया स्थापना दिवस, आईआईटी के रूप में पूरे किए 25 साल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Atal

गोवा: IFFI में आज होगी पाञ्चजन्य की डॉक्यूमेंट्री ‘अमिट अटल’ की स्क्रीनिंग

November 25, 2026
Seminar

देहरादून में 28 नवंबर तक मनाया जा रहा ऑडिट सप्ताह, पारदर्शिता और सुशासन पर हो रहीं विभिन्न गतिविधियां

November 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol