देहरादून में समाजवादी पार्टी ने छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में पूर्व मंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया।प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान ने कहा की जनेश्वर मिश्र जी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया पिछड़ों को आगे बढ़ाने के लिए लड़ाई लड़ी। कहा कि कुछ हस्तियां ऐसी होती हैं जो अपने काम से अपनी छाप छोड़ जाती है. उन्हीं में से एक थे जनेश्वर मिश्र जिनको देश की जनता कभी नहीं भूल पाएगी। वह बहुत ही साधारण व्यक्तित्व के इंसान थे।उनकी जेब में कभी कुछ नहीं होता था, जेब हमेशा खाली रहती थी वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए वह आगे रहते थे।
एसएन सचान, नेता समाजवादी पार्टी
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post