देहरादून में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी राजकीय विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि छात्रों के समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र 31 मार्च तक डीजी लॉकर पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं। साथ ही लंबे समय से रिक्त शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर पदों पर 10 फरवरी तक भर्ती विज्ञापन जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने एनईपी के अनुरूप प्रत्येक सेमेस्टर में 90 दिन कक्षाएं संचालित करने, समय पर परीक्षाएं कराने और परिणाम घोषित करने पर जोर दिया। विश्वविद्यालयों को उद्योगों से एमओयू कर छात्रों को औद्योगिक प्रशिक्षण, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति लागू करने के भी निर्देश दिए गए।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post