
एम्स ऋषिकेश में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत नवजात शिशुओं की माताओं और जनसामान्य में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पब्लिक टॉक, क्विज, पोस्टर व स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता, सतत नर्सिंग शिक्षा सत्र और नुक्कड़ नाटक जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि स्तनपान को बढ़ावा देने के प्रयास केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि यह वर्षभर की सतत पहल होनी चाहिए।

उन्होंने डब्ल्यूएचओ की शिशु अनुकूल अस्पताल पहल को अपनाने, दूध बैंक की स्थापना और स्तनपान सुविधाओं के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। डीन एकेडमिक प्रो. डॉ. जया चतुर्वेदी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. बी. सत्यश्री और डॉ. पूनम सिंह ने मां के दूध को नवजात के स्वास्थ्य के लिए अमृत समान बताया। डॉ. सुमन चौरसिया ने बताया कि “स्तनपान समर्थन के लिए ठोस सिस्टम” थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक को लोगों ने सराहा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post