देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6.49 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 2 लाख रुपये) और 3 पेटी से अधिक अवैध देसी शराब बरामद की।
थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दो आरोपियों को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बोलेरो वाहन सीज किया गया, जबकि कोतवाली रायवाला क्षेत्र में एक आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया गया।
पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत जनपद में लगातार चेकिंग और कार्रवाई जारी है।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post