Saturday, September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सितारगंज के नया गांव में पीलिया का प्रकोप, 40 से अधिक बच्चे बीमार, एक की मौत

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में बड़ी संख्या में बच्चे बुखार, कमजोरी, सीने में दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। जांच के दौरान कई बच्चों में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 6, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Udham singh Nagar
3
VIEWS

ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नया गांव में पीलिया के प्रकोप से हड़कंप मच गया है। गांव में 40 से अधिक बच्चे बीमारी की चपेट में बताए जा रहे हैं, जबकि एक बच्चे की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार नया गांव निवासी अल्तमस नामक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन भी पीलिया की चपेट में है और उसका उपचार रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में बड़ी संख्या में बच्चे बुखार, कमजोरी, सीने में दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। जांच के दौरान कई बच्चों में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं। प्रभावित बच्चों में मोहम्मद अरमान, सुफियान सूरी, मोहम्मद रहमान, मोहम्मद साद, मोहम्मद जुनेर, मोहम्मद उजेफ, मुजाहिद सहित कई अन्य बच्चे शामिल हैं, जिनका विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी के कारणों की जांच के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) का गठन किया है। टीम गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण कर रही है और प्रभावित बच्चों की निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल विभाग को भी मामले से अवगत कराया है। इसके बाद दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने गांव में स्थापित पानी की टंकियों और नलों से पानी के नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि दूषित पेयजल बीमारी फैलने का एक कारण हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, उबला हुआ या स्वच्छ पानी पीने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी सितारगंज के इस्लाम नगर क्षेत्र में बकरा ईद के बाद अचानक बुखार और डायरिया का प्रकोप फैल गया था, जिसकी चपेट में करीब 150 लोग आए थे। ऐसे में नया गांव की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ा दी है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-06-at-13.22.54.mp4

केके अग्रवाल – सीएमओ, ऊधम सिंह नगर।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ जन संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन

Next Post

हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

Next Post
Fire

हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

Cow

गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की मांग, रामदेव और साध्वी ऋतंभरा की बड़ी अपील

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Chardham Yatra

चार धाम यात्रा 2026: सुरक्षा और सुविधाओं के साथ भव्य तैयारियां तेज

6 months ago
Meeting

CM धामी ने विकास कार्यों में तेजी और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश शॉर्ट आर्टिकल:

5 months ago
Accident

कांवड़ पटरी मार्ग पर भीषण हादसा, चार बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत, छह घायल

3 weeks ago
elephants

हरिद्वार: लालढांग में सड़क पर दिखा जंगली हाथियों का झुंड

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol