
उपनल कर्मचारियों की सभी मांग जल्द पूरी होने जा रही है । उपनल कर्मचारियों को राज्य सरकार से बड़ी राहत मिलेगी। गृह सचिव शैलेश बगौली ने कोर्ट के ऑर्डर्स और कर्मचारियों की मांग पूरी करने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारियों से लगातार वार्ता की जा रही है। उनकी मांगों को चरणबद्ध तरीके से अमल में लाया जाएगा। बड़ा वृत्तीय खर्च होने के कारण समय लगना लाजमी है। दरअसल दो हफ्तों से अधिक समय से प्रदेश भर के उपनल कर्मचारी नियमितीकरण और समान वेतन के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल राज्य सरकार और उपनल कर्मचारियों के बीच समन्वय बना हुआ है ।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post