Sunday, August 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मसूरी में पद्मश्री स्वर्गीय सिने अभिनेता टॉम आल्टर की स्मृति में आयोजित अल्ट्रा मैराथन 2025 के समापन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Krishna Kumar by Krishna Kumar
November 24, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
मसूरी में पद्मश्री स्वर्गीय सिने अभिनेता टॉम आल्टर की स्मृति में आयोजित अल्ट्रा मैराथन 2025 के समापन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
2
VIEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में पद्मश्री स्वर्गीय सिने अभिनेता टॉम आल्टर की स्मृति में आयोजित अल्ट्रा मैराथन 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न वर्गों के विजेताओं, उप-विजेताओं व प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मैराथन में 50 किमी, 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ में कुल 425 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया, जिनमें बड़ी संख्या में युवा, महिला धावक और देश-विदेश से आए प्रतिभागी शामिल रहे।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी की वादियों में स्वास्थ्य, साहस और अनुशासन का ऐसा अनूठा संगम प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि फिटनेस, पर्यावरण जागरूकता और युवा ऊर्जा का सुंदर उत्सव है।

टॉम आल्टर को श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी से उनका गहरा नाता रहा है और यह आयोजन उनकी स्मृति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि “क्वीन ऑफ द हिल्स” के नाम से मशहूर मसूरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सौम्य वातावरण के साथ अब स्पोर्ट्स टूरिज्म के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें

Dhan Singh

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

August 2, 2026
awareness program

एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

August 2, 2026
Morcha

चाय बागान सीलिंग भूमि के नाम पर आमजन का हो रहा शोषण: रघुनाथ सिंह नेगी

August 2, 2026
experts

देश के पहले लेखक गांव में जुटे आयुर्वेद विशेषज्ञ, शोध व नवाचार पर राष्ट्रीय विमर्श

August 2, 2026

मंत्री जोशी ने युवा धावकों को संदेश देते हुए कहा कि जीवन की दौड़ में वही आगे बढ़ते हैं जो कठिनाइयों के बावजूद निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों का उत्साह आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगा। उन्होंने कहा कि आज की इस मैराथन में अधिकतर महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां फाइटर जेट चला रही हैं, हर क्षेत्र में बेटियां आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, और सरकार का प्रयास है कि उन्हें बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को पूर्ण समर्थन मिलेगा। अंत में मंत्री जोशी ने सभी धावकों को शुभकामनाएँ देते हुए मसूरी अल्ट्रा मैराथन 2025 के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

भाजपा अध्यक्ष से मिला उपनल संविदा कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल, भट्ट ने दिया मदद का भरोसा

Next Post

उपनल कर्मचारियों की सभी मांग जल्द पूरी होने जा रही है, बड़ी राहत मिलेगी।

Next Post
उपनल कर्मचारियों की सभी मांग जल्द पूरी होने जा रही है, बड़ी राहत मिलेगी।

उपनल कर्मचारियों की सभी मांग जल्द पूरी होने जा रही है, बड़ी राहत मिलेगी।

श्रम कानून पर उत्तराखंड में पक्ष विपक्ष

श्रम कानून पर उत्तराखंड में पक्ष विपक्ष

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Khajan Das

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

4 months ago
Dehradun Police

शुक्रवार परेड में एसएसपी का सख्त रुख, अनुशासन व फिटनेस पर जोर

5 months ago
Politics

कांग्रेस का 26 अगस्त को राजभवन घेराव, भाजपा ने किया पलटवार

11 months ago
Sangathan

मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के समर्थन में उतरा राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि
  • एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण
  • चाय बागान सीलिंग भूमि के नाम पर आमजन का हो रहा शोषण: रघुनाथ सिंह नेगी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Dhan Singh

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

August 2, 2026
awareness program

एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

August 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol