उत्तराखंड के जनपद देहरादून में धर्मपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के छठे प्रान्तीय त्रैवार्षिक महाधिवेशन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया। मंत्री ने संगठन के 60 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेंशनर्स ने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। महाधिवेशन में पेंशनरों ने महंगाई, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और अन्य मांगों को लेकर 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिस पर मंत्री ने मुख्यमंत्री तक मांगें पहुंचाने और समाधान का आश्वासन दिया।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post