देहरादून में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि अब तक 2,000 से अधिक लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। अभियान के दौरान नियम उल्लंघन पर 20 लाख रुपये से अधिक का चालान वसूला गया है और पुलिस एक्ट की धारा 81 समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।
यह अभियान अगले एक माह तक जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों और कर्मचारियों का समय पर सत्यापन कराएं, ताकि अपराध नियंत्रण में सहयोग मिल सके।
प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, एसएसपी देहरादून
Reported by: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post