Tuesday, October 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर-दिल्ली नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

जस्थान में वर्तमान में 76,800 करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे विकास कार्य प्रगति पर हैं तथा अमृत स्टेशन योजना के तहत 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 23, 2026
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
rail service
3
VIEWS

जालोर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  Jalore Railway Station पर गाड़ी संख्या 04875 जालोर–दिल्ली उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जालोर सांसद Lumbaram Choudhary सहित कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जालोर क्षेत्र की जनता लंबे समय से बेहतर रेल संपर्क की मांग कर रही थी, जिसे नई रेल सेवा के माध्यम से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा जालोर और आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में आजादी के समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है, जिससे जालोर और पाली का पहली बार देश की राजधानी दिल्ली और राज्य की राजधानी जयपुर से सीधा रेल संपर्क स्थापित हुआ है।

इसे भी पढ़ें

NABARD

नाबार्ड ने एनएसडीसी के सोशल स्टॉक एक्सचेंज निर्गम में किए ₹4 करोड़ निवेश

October 16, 2026
tribute

नाना पाटेकर के निधन पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दी भावांजलि, बोले- भारतीय सिनेमा ने खोया विलक्षण कलाकार

October 8, 2026
Ram Madhav

भाजपा ने तय किया ‘60 पार’ का लक्ष्य, राम माधव बोले- तीसरी बार सरकार के लिए जुटें कार्यकर्ता

October 8, 2026
met

2027 की तैयारी तेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से की मुलाकात

October 8, 2026

रेल मंत्री ने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान में वर्तमान में 76,800 करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे विकास कार्य प्रगति पर हैं तथा अमृत स्टेशन योजना के तहत 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जालोर और मारवाड़ भीनमाल रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर, आबूरोड, पाली मारवाड़ और जैसलमेर रेलवे स्टेशनों का विकास स्थानीय कला और संस्कृति के अनुरूप किया जा रहा है ताकि ये स्टेशन पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सकें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ग्रेनाइट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे द्वारा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल स्थापित करने की संभावनाएं भी तलाश की जा रही हैं और रेलवे इसके लिए हरसंभव सहयोग करेगा। रेल मंत्री ने बताया कि कोविड काल के बाद राजस्थान के लिए 46 जोड़ी नई ट्रेनों की शुरुआत की गई है, जिनमें वंदे भारत, अमृत भारत और विभिन्न एक्सप्रेस रेल सेवाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक Jogeshwar Garg, आहोर विधायक Chhagan Singh, सांचौर विधायक Jeevaram Choudhary, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ, मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर अनुराग त्रिपाठी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नई रेल सेवा शुरू होने से जालोर, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा सहित पश्चिम राजस्थान के क्षेत्रों का पहली बार रेल माध्यम से जयपुर और दिल्ली से सीधा संपर्क स्थापित हुआ है। यह ट्रेन अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाड़ी सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कार्यक्रम के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा में सफर किया और यात्रियों से संवाद कर यात्रा अनुभव की जानकारी ली। यात्रियों ने नई रेल सेवा शुरू होने पर खुशी जताते हुए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसी के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए भुज–दिल्ली–भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा (वाया भीलड़ी–जालौर) का संचालन भी शुरू किया गया है। गाड़ी संख्या 19403 भुज–दिल्ली एक्सप्रेस 23 मई 2026 से तथा गाड़ी संख्या 19404 दिल्ली–भुज एक्सप्रेस 24 मई 2026 से संचालित होगी। इस ट्रेन में 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 08 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 01 पावर कार और 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 18 एलएचबी कोच लगाए गए हैं।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

CM ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी

Next Post

Dehradun Police ने ऋषिकेश मारपीट मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next Post
Police

Dehradun Police ने ऋषिकेश मारपीट मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Police

आबकारी विभाग ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर को पकड़ा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

wrong admissions

फार्मेसी काउंसिल उत्तराखंड ने डी.फार्मा/बी.फार्मा में गलत प्रवेश पर संस्थानों को चेतावनी

10 months ago
Ganesh Joshi

देहरादून में प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को योजनाओं की दी जानकारी

7 months ago
Assembly session

भराड़ीसैँण: विधानसभा सत्र स्थगित, आरोप-प्रत्यारोप तेज

1 year ago
cabinet expansion

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर विधायकों ने दी प्रतिक्रिया

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, पहाड़ी आर्मी का बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
  • नशे के खिलाफ हल्द्वानी में चार दिवसीय पदयात्रा, 22 से 25 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
  • हरिद्वार के अखाड़ों में शस्त्र पूजन, सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश भालों की हुई विशेष पूजा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Protest

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, पहाड़ी आर्मी का बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

October 20, 2026
Drugs

नशे के खिलाफ हल्द्वानी में चार दिवसीय पदयात्रा, 22 से 25 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

October 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol