Thursday, September 24, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उच्च शिक्षा में अब रियल टाइम मॉनिटरिंग, करीब 5 करोड़ की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण

Crime Patrol by Crime Patrol
September 24, 2026
in उत्तराखंड, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Uttrarakhand
1
VIEWS

उच्च शिक्षा व्यवस्था को डाटा, तकनीक, पारदर्शिता और परिणाम आधारित बनाने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय एवं विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) की शुरुआत की है। विद्यालयी शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने क्षेत्रीय कार्यालय एवं विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विद्या समीक्षा केंद्र उच्च शिक्षा व्यवस्था को तकनीक आधारित और परिणाम केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, छात्र संख्या, विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम और शिक्षकों की कार्यप्रणाली से संबंधित डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने बताया कि करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय और विद्या समीक्षा केंद्र का निर्माण किया गया है। उनके अनुसार उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्थापित यह देश का पहला विद्या समीक्षा केंद्र होगा।

शिक्षकों की कार्यप्रणाली की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

मंत्री ने कहा कि विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से राजकीय महाविद्यालयों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके जरिए विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम और शिक्षकों की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के स्थानांतरण और पदोन्नति की प्रक्रिया में भी केंद्र की भूमिका रहेगी।

उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी भी वीएसके के माध्यम से की जाएगी। योजनाओं की प्रगति, संसाधनों के उपयोग और संस्थानों के प्रदर्शन की समीक्षा कर उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। प्राप्त आंकड़ों और सूचनाओं का विश्लेषण नीति निर्माण में भी उपयोग किया जाएगा।

क्षेत्रीय कार्यालय की भूमिका भी महत्वपूर्ण

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विभागीय गतिविधियों को गति देने में क्षेत्रीय कार्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि तकनीक और डाटा के बेहतर इस्तेमाल से उच्च शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और विभागीय कार्यों की निगरानी अधिक प्रभावी तरीके से की जा सकेगी।

इसे भी पढ़ें

Joining

सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना

September 24, 2026
Highcourt

HC ने हटाई किच्छा नगर पालिका चुनाव पर लगी रोक शुरू होगी मतगणना

September 24, 2026
Meeting

धान खरीद एक अक्टूबर से होगी शुरू, एमएसपी पर किसानों से होगी खरीद

September 24, 2026
Meeting

सैन्य धाम से जुड़े सभी लंबित कार्य 15 दिन में पूरे करने के निर्देश, सैनिक विश्राम गृहों के लिए ₹15 करोड़

September 24, 2026

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की नीतियों और कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालयी शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनका शिक्षा व्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

एनईपी-2020 के क्रियान्वयन पर जोर

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन और डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन को मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोध से संबंधित कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ छात्र-छात्राओं को मिल रहा है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

जब अफसर खुद बने मिसाल: साइकिल से दफ्तर पहुंचे सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, ‘नो व्हीकल डे’ की अनोखी शुरुआत

जब अफसर खुद बने मिसाल: साइकिल से दफ्तर पहुंचे सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, ‘नो व्हीकल डे’ की अनोखी शुरुआत

4 months ago
Weather

उत्तराखंड मौसम अलर्ट, अगले तीन दिन भारी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

5 months ago
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर दौरे पर रहेंगे मंत्री धन सिंह रावत, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

5 months ago
health camp

सीव्यू सेवा ट्रस्ट और यूकेडी ने लगाया निशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर, 250 लोगों ने उठाया लाभ

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उच्च शिक्षा में अब रियल टाइम मॉनिटरिंग, करीब 5 करोड़ की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण
  • सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना
  • HC ने हटाई किच्छा नगर पालिका चुनाव पर लगी रोक शुरू होगी मतगणना

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Uttrarakhand

उच्च शिक्षा में अब रियल टाइम मॉनिटरिंग, करीब 5 करोड़ की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण

September 24, 2026
Joining

सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना

September 24, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol