
उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्णमंडित कराने को लेकर गढ़वाल मंडल आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट दे दी है ओर इसमें बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) को मामले में क्लीन चिट मिल गई है। इस प्रकरण में जांच अधिकारी ने कहा है कि बीकेटीसी ने न तो खुद सोना खरीदा और न ही गर्भगृह में सोना लगवाया। बीकेटीसी ने केवल दानदाता का सहयोग किया था।
इस मामले को लेकर बीकेटीसी पर कई आरोप लगाए गए थे। इसके बाद जांच की प्रक्रिया को पूरा कराश्या गया लेकिन रिपोर्ट आने के बाद से विपक्ष मौन है जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा कि विपक्ष हर मुद्दे पर आरोप लगाते हैं लेकिन जब कुछ नहीं मिलता है तो उन्हें ये भी कहना चाहिए कि अच्छा काम हुआ है । सीएम ने कहा कि इसमें पारदर्शिता के साथ काम हुआ है और जांच में सब सही पाया गया है तो थोड़ा विपक्ष को भी कहना चाहिए क्योंकि हम तो पहले ही कह रहे थे।
पुष्कर सिंह धामी , मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post